फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सुरक्षा गार्ड ने चुराए सवा लाख के मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मानव चौक स्थित फ्लिपकार्ट मिनट्स स्टोर में सुरक्षा गार्ड ने ही स्टोर से सामान चुरा लिया। इसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज व इंटरनल ऑडिट से हुआ। आरोपी गार्ड पिछले कई दिनों से लगातार स्टोर से कीमती मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर रहा था। अंबाला सिटी पुलिस ने स्टोर मैनेजर आयुष कुमार की तहरीर पर योगेश्वर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। स्टोर मैनेजर आयुष कुमार ने बताया कि स्टोर से सामान कम होने पर जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो सुरक्षा एजेंसी स्टालवार्ट सिक्योरिटी की ओर से तैनात गार्ड यमुनानगर के ताहरपुर कलां गांव निवासी योगेश्वर चोरी कर रहा था। अपनी ड्यूटी के दौरान बड़े ही शातिर तरीके से रोजाना एक-एक कर मोबाइल व अन्य सामान चुरा रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने 22 मार्च से 29 मार्च के बीच कुल 1.28 रुपये की कीमत का सामान चुराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें