अंबाला सिटी। बलदेव नगर थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने जाने वाली युवती से महिला टीचर के भाई ने ही दुष्कर्म कर दिया। पहले युवती को नशीला पदार्थ पिलाया गया, उसके बाद दुष्कर्म किया।
इस संबंध में पुलिस ने जहां युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है, वहीं महिला टीचर पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया है।
यह है मामला
पुलिस शिकायत में युवती ने बताया कि अक्तूबर 2014 में दसवीं की कोचिंग लेने के लिए वह हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में एक महिला टीचर के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी।
उस दौरान महिला टीचर का भाई उससे छेड़छाड़ करता था। लेकिन एक दिन महिला टीचर के भाई ने उसकी चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया और उससे दुष्कर्म किया। इस घटना का पता महिला टीचर को भी लग चुका था, लेकिन महिला टीचर ने स्टूडेंट को धमका दिया और इस घटना के बारे में किसी को भी बताने से मना किया।
युवती ने इस घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। युवती के परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस में दी।
यह कहती है पुलिस
पुलिस थाना बलदेव नगर एसएचओ दिनेश चौहान ने बताया कि ट्यूशन पढ़ने जाती एक युवती से महिला टीचर के भाई ने दुष्कर्म किया है। युवती का कहना है कि उसे चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।
साथ ही महिला टीचर पर भी डराने-धमकाने का आरोप है। पुलिस ने महिला टीचर व उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।