फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चंडीगढ़ रेफर हुई महिला ने दप्पर टोल के पास एंबुलेंस में दिया बच्ची को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल से रेफर हुई गर्भवती महिला ने दप्पर टोल के पास एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दिया। बुधवार देररात को ईएमटी मुकेश ने दप्पर टोल प्लाजा के पास ही दर्द से कराह रही महिला को जांचा और तबीयत बिगड़ने के कारण उसकी एंबुलेंस में ही सुरक्षित डिलीवरी करवानी पड़ी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अंबाला के खानपुर लबाना गांव निवासी मोनिका प्रसव पीड़ा उठाने पर बुधवार को छावनी नागरिक अस्पताल पहुंची थी लेकिन सांस में दिक्कत होने के कारण डिलीवरी होने में खतरा था। इसलिए अस्पताल से महिला को चंडीगढ़-32 रेफर कर दिया था। एंबुलेंस में जैसे ही दप्पर टोल के पास पहुंचे तो अचानक महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। ऐसे में ईएमटी ने एंबुलेंस को रुकवाकर महिला को जांचा। तबीयत काफी बिगड़ने के कारण डिलीवरी करवानी पड़ी। करीब आधा घंटे तक एंबुलेंस रोककर डिलीवरी करवाई और नाड़ काटने के बाद बच्ची को अलग किया। दोनों की हालत सही होने पर उन्हें चंडीगढ-32 पहुंचाया। बता दें कि ईएमटी मुकेश अभी तक छह बार एंबुलेंस में ही महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवा चुका है। महिला मोनिका के पास पहले एक बेटा व बेटी थी। यह तीसरा बच्चा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें