अंबाला। हावड़ा एक्सप्रेस में सपरिवार सफर कर रही महिला रेल कर्मी का बैग चोरी हो गया। बैग में लगभग 64 हजार की नगदी, मोबाइल, रेल टिकट व जरूरी दस्तावेज थे। अमृतसर जीआरपी से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर अब अंबाला कैंट जीआरपी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि घटना 5 मई की है। ट्रेन नंबर 13005 हावड़ा-अमृतसर के एसी कोच ए-1 में महिला रेल कर्मी परिजनों संग सफर कर रही थी। ट्रेन जब अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंची तो किसी अज्ञात ने उनका पर्स चोरी कर लिया। पश्चिम बंगाल निवासी चैताली वर्मा की शिकायत पर जब जीआरपी ने जांच की और मोबाइल को सर्विलेंस पर लगाया तो मोबाइल की अंतिम लोकेशन अंबाला कैंट स्टेशन थी। संवाद