अंबाला सिटी। कालका चौक के पास बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें 27 वर्षीय युवक सौरभ की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नयागांव निवासी सौरभ शहर की तरह आ रहा था। जैसे ही कालका चौक के पास पहुंचा तो प्राइवेट बस चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा देखते ही लोग आनन-फानन में एकत्रित हुए। जिसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। परंतु डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं प्राइवेट बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है। बलदेव नगर थाना एसएचओ रामकुमार ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।