फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्म से महिला गायब, पति की शिकायत पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। समलेहड़ी गांव में पति पूजा की सामग्री लेने के लिए गांव में गया लेकिन पीछे से उसकी पत्नी गायब हो गई। अब पुलिस ने पत्नी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। छत्तीसगढ़ के रसोड़ गांव का रहने वाला कैलाश बेहरा यहां निजी पोल्ट्री फार्म में काम करता है। इस साल वह जनवरी में पत्नी गीतांजलि के साथ यहां आया था। उसके दो बच्चे माता-पिता के साथ ही रहते हैं। कैलाश ने बताया कि बीते रोज वह पूजा पाठ करने के लिए सामग्री लेने के लिए गांव गया था। वापिस लौटने पर उसकी पत्नी गायब मिली। लाख कोशिश के बावजूद उसका कहीं भी पता नहीं चल पाया। इसी आधार पर अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें