अंबाला। राइजिंग अंबाला फाउंडेशन द्वारा 33वें दिन भी सेवा जारी रखी गई। रोजाना की तरह 1000 व्यक्तियों के लिए पैकेट बनाकर खाना बांटा गया। इसके लिए हिसार रोड वाले पैलेस गोत्रा सेलीब्रेशन को सामुदायिक रसोई बना दिया है। इस रसोई में बहुत सी महिलाएं व पुरूष लंगर बनाने में सेवा कर रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष मक्खन सिंह लबाना ने कहा कि प्रभु के आशीर्वाद से वह लॉक डाउन के अंतिम दिन तक लंगर सेवा जारी रखेंगे ताकि कोई भूखा न रहे।