अंबाला। पैसे उधार लेने के बाद दंपती के एक व्यक्ति को कोल्डड्रिंक में नशा देकर नग्न अवस्था की वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करते हुए 20 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि महिला ने संबंध भी बनाए। रुपये नहीं देने पर समाज में बदनाम करने की बात कही थी। पुलिस ने सोनम शर्मा और कर्ण पर केस दर्ज कर लिया।
लालकुर्ती निवासी शिकायतकर्ता का आरोप है कि सितंबर 2022 में आरोपी ने तीन लाख रुपये उधार लेने के बाद नहीं लौटाए थे। धीरे-धीरे आरोपी ने घरेलू संबंध बना लिए। बीच में मजबूरी की बात बोलकर रुपये ले लिए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि छह जुलाई को आरोपी की पत्नी सोनम ने फोन करके उसे अपने घर बुलाया। कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली दवा दे दी। आरोप है कि उसे सम्मोहित करके संबंध बनाए। नौ जुलाई को आरोपी कर्ण शर्मा ने धमकाया कि उसकी पत्नी ने उसके कहने पर संबंध बनाए थे। इसकी रिकॉर्डिंग है। आरोपी ने 20 लाख रुपये की मांग की। न देने पर बलात्कार के झूठे केस में फंसाने के लिए भी धमकाया। यहां तक कि आरोपी ने डराने के लिए स्क्रीन शॉट भी भेजे। बोला कि वीडियो वायरल कर समाज में बदनाम कर देगा। डराने के बाद आरोपी सोनम शर्मा व कर्ण शर्मा करीब पांच लाख रुपये की राशि ले चुके हैं।