फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चलती ट्रेन से उतरते समय बिगड़ा महिला का संतुलन, महिला सिपाही ने बचाया

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर आई विशेष ट्रेन में दरवाजे जाम करके खड़े यात्रियों क - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। त्योहारों और विशेष ट्रेनों के संचालन के दौरान रेलवे स्टेशनों पर बढ़ रही भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था की एक बेहद सराहनीय तस्वीर सामने आई है।
सरहिंद-सहरसा विशेष ट्रेन के अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर पहुंचते ही एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती ट्रेन से नीचे उतरने के प्रयास में एक महिला यात्री अपने बच्चे सहित संतुलन खो बैठी। इससे वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खाई में गिरने वाली थी।
ठीक उसी समय मौके पर तैनात आरपीएफ की महिला सिपाही ने तुरंत महिला को अपनी तरफ खींच लिया ताकि वो ट्रेन के नीचे न आ जाए। इससे महिला व बच्चे दोनों की जान बच गई। घटना के बाद सहमी हुई महिला यात्री ने महिला आरपीएफ कर्मी का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर आई विशेष ट्रेन में दरवाजे जाम करके खड़े यात्रियों क- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें