फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बस अड्डे पर मासूम को अकेला छोड़ गई महिला

विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डे पर मिला बच्चा। पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी बस अड्डे पर ममता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां एक महिला अपने करीब डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे को बेंच पर अकेला छोड़कर एक युवक के साथ चली गई। मां के जाने के बाद अकेला पाकर मासूम जोर-जोर से बिलखने लगा, जिसके बाद रोडवेज कर्मियों और पुलिस ने बच्चे को संभाला।
शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक महिला अपने बच्चे के साथ बस अड्डे के काउंटर नंबर चार के पास बेंच पर बैठी थी। कुछ देर बाद वहां एक युवक आया, जिसके साथ महिला बच्चे को बेंच पर ही बैठा छोड़कर काउंटर नंबर चार की ओर से आगे निकल गई। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वहां तैनात होमगार्ड इंचार्ज राकेश कुमार ने तुरंत बस अड्डा के उप निरीक्षक राजबीर को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

उप निरीक्षक राजबीर ने परिजनों की तलाश के लिए पूछताछ केंद्र से आधे घंटे तक अनाउंसमेंट करवाई, लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद लाल कुर्ती चौकी पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे एएसआई कृष्ण कुमार ने बस अड्डा परिसर, रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में महिला की काफी तलाश की, लेकिन शाम तक कोई सुराग नहीं लगा। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर महिला एक युवक के साथ बच्चे को छोड़कर जाती हुई दिखाई दी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने बच्चे को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की चेयरपर्सन रंजीता सचदेवा के समक्ष पेश किया। अंबाला छावनी के सरकारी अस्पताल से बच्चे का शारीरिक निरीक्षण करवाने के बाद चेयरपर्सन के आदेश पर मासूम को सुरक्षित देखभाल के लिए बाल कल्याण समिति पंचकूला के चाइल्ड केयर सेंटर में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें