अंबाला सिटी। हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा प्रदेश की गरीब महिलाओं के उत्थान व महिलाओं के जीविका उपार्जन के स्तर को बढ़ाने के लिए एक लाख रुपये तक ऋण देने की योजना बनाई गई हैं। प्रशासनिक प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2016-17 के दौरान निगम द्वारा 109 महिलाओं को उनकी जीविका बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा एक लाख रुपये लोन दिया जाएगा। इससे वे गरीब महिलाएं अपने घर में ही लघु स्तर के कार्य सिलाई, कढ़ाई, बुनाई कपड़े के थैले बनाना, हस्त निर्मित अन्य वस्तुएं और दुकान, जरनल स्टोर आदि का काम शुरू कर सकती है। गरीबों, विषेशकर महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्व है। जिला में जिन महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत लोन दिया जाएगा, उनमें 70 सामान्य श्रेणी व 39 महिलाएं अनुसूचित जाति की होंगी। लोन के रूप में मिलने वाली राशि पर निगम द्वारा 5 हजार रुपये अनुदान (सब्सिडी) भी दिया जाएगा।
इस योजना के अनुसार लोन के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।