फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अश्लील वीडियो कॉल कर महिला ने हड़पे 10 हजार, एडीजीपी के बिल्ले वाले नंबर पर भेजे पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। चेन्नई के रहने वाले व्यक्ति से सोशल वेबसाइट क्वैक क्वैक के जरिए एक महिला ने अश्लील वीडियो कॉल बनाकर 10 हजार रुपये की राशि हड़प ली। महिला ने राशि लेने के बाद फिर हजारों की मांग की। इससे परेशान होकर पीड़ित ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि जब संबंधित नंबर पर गूगल पे के जरिए पैसे भेजे तो उस पर लगे पुलिस मुलाजिम के बिल्ले पर एनसीबी हरियाणा के एडीजीपी लिखा हुआ था। इसलिए पीड़ित ने चेन्नई से अंबाला में शिकायत दी। साइबर सेल अंबाला ने मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में चेन्नई के माडीपक्कम गणेश विहार 3 स्ट्रीट निवासी एम लोकेश ने बताया कि उसकी चेन्नई में डीटीपी की दुकान है। वह गलतफहमी के कारण अपने परिवार से अलग हो गया था। करीब 20 दिन पहले डेटिंग वेबसाइट क्वैक क्वैक के साथ पंजीकृत किया था। महिला अंकिता की ओर से एक संदेश मिला। उसने बताया कि वह पार्लर में काम करती है। उसने अश्लील वीडियो कॉल की। इतने में उसने कपड़े उतारने को कहा और मना करने पर चंद सेकेंड में वीडियो बंद कर दी। साथ ही फेसबुक आईडी पूछी और कहा कि वह दोस्त बनना चाहती है। उसने भी अपनी आईडी दी।
विज्ञापन

चूहे मारने की दवा खाने की दी धमकी

शिकायतकर्ता ने बताया कि आधे घंटे बाद ही आरोपी महिला ने सभी फेसबुक दोस्तों के साथ संपर्क किया और अश्लील वीडियो अपलोड करने की धमकी दी। दबाव बनाते हुए गूगल पे द्वारा पैसों की मांग की। दिए गए नंबर पर प्रोफाइल फोटो देखी तो वह एक पुलिस अधिकारी की थी। बाद में उसने 10 हजार का भुगतान कर दिया और स्क्रीन शॉट भेज दिया। 10 मिनट बाद उसने 40 हजार मांगे। परिवार फेसबुक पर जुड़ा होने के कारण उसने गुहार लगाई। उसने कहा कि वीडियो अपलोड करती है तो वह खुद आत्महत्या कर लेगा। इस पर महिला ने भी कहा कि उसके घर में चूहे मारने की दवा रखी है वह भी खुद को खत्म कर लेती है। इसके बाद पीड़ित ने महिला को ब्लॉक कर दिया, फिर दूसरे नंबर से फोन किया। जब प्रोफाइल जांची तो पुलिस कर्मी की बिल्ले पर एनसीबी हरियाणा के एडीजीपी श्रीकांत जाधव का नाम लिखा था। इस तरह से वह धोखाधड़ी का शिकार हुआ।

चेन्नई के व्यक्ति की शिकायत पर अश्लील वीडियो को वायरल करने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी के मोबाइल नंबर पर जो फोटो लगी हुई थी उसमें पुलिस वर्दी पर लगे बिल्ले पर एडीजीपी का नाम लिखा था। इसलिए अंबाला में मुकदमा दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


-वीरभान, इंस्पेक्टर, साइबर क्राइम अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें