फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सड़क हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। उपचार के लिए बाइक से निजी अस्पताल जा रहे दंपति को एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक का टायर महिला के सिर से गुजर गया और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान बब्याल निवासी 55 वर्षीय मंदिरा देवी के रूप में हुई है। हादसे में महिला के शरीर का आधा हिस्सा सड़क से चिपक गया और उसकी गर्दन भी शरीर से कई मीटर दूर जाकर गिरी। हादसे को अंजाम देकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतका मंदिरा के पति बिमलेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। वह सेना में नायक के पद से सेवानिवृत है। पिछले कई दिनों से उनकी पत्नी बीमार चल रही है। जांच करवाने के बाद पता चला कि उनकी पत्नी को डेंगू हो गया है। इसलिए वह वीरवार को छावनी से सिटी के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए जा रहे थे। बलदेव नगर में नारायणगढ़ मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से बिमलेश सड़क पर गिर गए और उनकी पत्नी मंदिरा ट्रक के टायर की चपेट में आ गई। मंदिरा के चार बच्चे है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें