अंबाला। घर से निजी काम पर निकली महिला ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान बसंतपुरा गांव निवासी 51 वर्षीय सतनाम कौर के तौर पर हुई है। हादसा वीरवार सुबह लगभग 9 बजे डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर के न्यू बराड़ा रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ। मामले की सूचना पहले आरपीएफ की ओर से स्टेशन अधीक्षक को दी गई और फिर स्टेशन अधीक्षक ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मौके पर की गई जांच-पड़ताल से सामने आया है कि महिला रेलवे लाइन पार कर रही थी। इस दौरान उसे मोबाइल पर फोन आया और वो बातें करने लग गई। इतनी देर में एक मालगाड़ी रेलवे ट्रैक पर आ गई और वो उसकी चपेट में आ गई। पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद