फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची होने की खुशी में मां ने केक काटा, मिठाई भी खाई, भोजन नली में फंसने से मौत

Wed, 27 Nov 2019 01:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

एक नवजात बच्ची को जन्म देने के करीब तीन घंटे बाद ही मां की मौत हो गई। बच्ची पैदा होने की खुशी में मां ने न केवल केक काटा बल्कि मिठाइयां तक खा ली। जो कि फूड पाइप में जम गई और उसकी मौत का करण बनी। दरअसल अंबाला जिले के गांव खासपुर के गुरजंट की शादी 22 वर्षीय आरती के साथ गत वर्ष दिसंबर माह में हुई थी। 

विज्ञापन


आरती ने मंगलवार 10 बजकर 52 मिनट पर अंबाला शहर जिला नागरिक अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। नार्मल डिलीवरी के चलते पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। क्योंकि दंपती का यह है पहला बच्चा था। सभी रिश्तेदार बधाई देने आए।

बच्ची की नार्मल डिलीवरी के चलते मां आरती ने केक मंगवाया और केक कटाकर खुद भी खाया और दूसरों को भी खिलाया। यही नहीं मिठाई भी बांटी गई। यह खाते ही उसे उल्टियां शुरू हो गईं। डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन 1 बजकर 45 मिनट पर आरती ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


डॉक्टर ने सिर्फ चाय पीने की दी थी अनुमति
बच्ची की डिलीवरी के बाद महिला डॉक्टर ने सिर्फ चाय और बिस्किट खिलाने की अनुमति दी थी। लेकिन आरती ने मिठाई और केक भी खा लिया। यह उसकी फूड पाइप में फंस गया। इसी कारण उसकी मौत हो गई और परिवार की खुशियां मातम में तब्दील हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें