अंबाला सिटी। दुकान में घुसकर बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत संजीव कुमार ने पंजोखरा थाना में दी है। संजीव ने बताया कि उनकी माता शीला देवी कलरहेड़ी बोह रोड पर किराना की दुकान चलाती हैं। शनिवार सुबह फोन आया कि उसकी माता शीला देवी को दुकान में घुसकर किसी ने मार दिया है। इस घटना के दौरान उनके सिर में चोटें आई हैं और हमलावर मौके से फरार हो गया है। इसके बाद वह वहां पहुंचा और अपनी माता शीला देवी को घायल अवस्था मे पीएचसी गांव बोह लेकर पहुंचा। जहां से डाक्टर ने उन्हें सिटी सिविल अस्पताल अंबाला शहर में रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।