फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला और युवक गायब

Thu, 15 Feb 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। महुआखेड़ी गांव से छावनी अस्पताल में दवा लेने आई महिला घर नहीं पहुंची और लापता हो गई। इसी तरह से छावनी के टांगरी बांध स्थित काॅलोनी से युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। थाना नारायणगढ़ और थाना महेश नगर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में महुआखेड़ी गांव निवासी रणधीर सिंह ने बताया कि वह राज मिस्त्री का काम करता है। उसकी शादी 2004 में करनाल निवासी महिला के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसके पास तीन लड़कियां व एक लड़का है। सात फरवरी की सुबह उसकी पत्नी घर से अंबाला कैंट दवा लेने गई थी। इसके बाद वो वापस नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी काफी जगह तलाश भी की गई। लेकिन वो नहीं मिली। दूसरे मामले में अंबाला छावनी के न्यू गार्डन टांगरी बांध निवासी जया देवी ने बताया कि उसका 30 वर्षीय भतीजा जीनू तीन-चार दिनों से गायब है। उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। उसने अपने भतीजे को बहुत ढूंढ़ा लेकिन वो कहीं नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें