फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डंपर ने दो कार, बस को मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 15 Feb 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। दोसड़का सढौरा मार्ग पर डुलियाना गांव के पास बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक भयानक हादसा घटित हुआ। सड़क किनारे बिजली के पोल लगाने के लिए सड़क पर रोकी गई ट्रैफिक को तेज रफ्तार डंपर ने अपनी चपेट में लिया। डंपर ने दो कारों को टक्कर मारने के बाद आगे खड़ी सरकारी बस को भी अपनी चपेट में ले लिया।
टक्कर लगने से एक अर्टिगा कार व बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। वहीं बजरी से भरा डंपर भी गड्ढे में पलटी कार के ऊपर जा पलटा। स्थानीय लोगों ने पलटी बस के शीशे तोड़कर सवारियों का बाहर निकाला। बस में सवार सवारियों को हल्की खरोंचे आईं। हालांकि बस चालक जितेन्द्र घायल हो गया। हादसे को अंजाम देकर डंपर चालक फरार हो गया। वहीं एक कार में बारात से बाराती लौट रहे थे, जिसमें एक बाराती की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


डुलियाना गांव के पास बिजली के पोल लगाने के चलते ट्रैफिक रोका गया था। इसी दौरान सढौरा से आ रहे एडंपर ने मारुती कार व बारातियों से भरी अर्टिगा कार व सरकारी बस को अपनी चपेट में ले लिया। सरकारी बस सढौरा से शाहबाद जा रही थी। उसमें करीब 20-25 सवारियां थीं, जिसमें बच्चे व महिलाएं भी शामिल थीं।
टक्कर से सड़क किनारे गड्डे में पलटी बस से सवारियां मदद के लिए चिल्लाने लगी। स्थानीय लोगों ने बस के शीशे तोड़कर सभी सवारियों का बाहर निकाला। सवारियों को हल्की खरोंचे आई थी। बस का चालक जितेंद्र घायल था। जिसे उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

अर्टिगा कार में सात बाराती सवार थे। बारात मंगलई गांव से बिलासपुर गई थी। वापस आते समय उनके साथ हादसा घटित हो गया। कार डंपर व बजरी के नीचे दब चुकी थी। आसपास के गांव के लोगों ने उन्हें बचाने के लिए कड़ी मशक्कत की। स्थानीय लोगों ने कस्सी के मदद से बजरी को हटाया और तीन लोगों को कुछ ही समय में निकाल लिया। अन्य चार लोग कार की छत दबने के चलते फंस गए।
क्रेन व जेसेबी सहित ग्रामीणों की मदद से करीब डेढ घंटे बाद कार के दरवाजों को जेसीबी की मदद से तोड़कर सभी सवारियों को बाहर निकाला। कार में सवार पांच सवारियां सुरक्षित निकाली गईं। कार चालक को टांगों पर काफी चोट लगी है। वहीं एक बाराती संजीव निवासी मंगलई को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित किया। मुलाना थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि हादसे में एक युवक संजीव निवासी मंगलई की मौत हो गई है। डंपर चालक मौके से फरार है। पुलिस आगामी कार्यवाही कर रही है।
विज्ञापन


नई कार हुई हादसे का शिकार
हादसे में डंपर की तेज भिडंत के बाद सरकारी बस आगे खड़ी नई स्विफ्ट कार से टकरा कर बस गड्ढे में पलटी । जिससे स्विफ्ट कार का पिछले हिस्से का कचूमर निकल गया। शंकर पुंडीर निवासी जींडीवाला कुछ मिनट पहले ही सढ़ौरा से नई कार लेकर आया था। वह बहुत खुश था और परिवार के साथ नई कार को लेकर घर जा रहा था। लेकिन बीच रास्ते में उसकी कार के साथ हादसा घटित हो गया। कार में सवार उसका परिवार सुरक्षित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें