फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरि नाम के बिना मानव की गति संभव नहीं : वेदांती महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पुराना सिविल अस्पताल के सामने स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में वृंदावन से आए श्रीमद्भक्तिवेदांत वेदांती महाराज और श्रीमद्भागवत महापुराण का सर्वप्रथम समाजसेवी सदस्य सीए केके गोयल और नीलम गोयल ने स्वागत किया। महाराज ने कहा कि प्रत्येक युग का अलग-अलग धर्म है। जैसे सत्युग का तपस्या, त्रेता का यज्ञ, द्वापर का विग्रह अर्चना और कलियुग का हरिनाम है। हरि का नाम ही कलियुग में जीवों का उद्धार करने वाला है। इसके बिना किसी भी जीव की कहीं गति नहीं है। इस दौरान अजामिल का उपाख्यान सुनाया। इस अवसर पर श्री कुंजबिहारी गौड़ीय मठ के सदस्य भी कथा पंडाल में उपस्थित रहे। वहीं कथा के समापन पर सभी भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें