फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: श्रवण कुमार-राजा दशरथ प्रसंग का किया भव्य मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मानव रंग मंच रामलीला क्लब की ओर से सिटी के मानव चौक पर रामलीला का शुभारंभ किया गया। इसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विश्वास इंटरनेशनल के एमडी पुरुषोत्तम भट्टी ने किया। वहीं रामलीला का मंचन विधिवत मंत्रोच्चारण कर प्रारंभ किया गया। रामलीला के पहले दिन रावण-वेदवती संवाद, रावण-शिव शंकर संवाद, श्रवण कुमार व राजा दशरथ दरबार सहित बहुत ही सुंदर अभिनय अनुभवी कलाकारों ने प्रस्तुत किए। मानव रंग मंच के प्रधान पीकेश बत्रा ने बताया कि प्रतिवर्ष की तर्ज पर अनुभवी कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम जी की रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला प्रतिदिन रात नौ से 12 बजे तक चलेगी। इस दौरान मानव रंग मंच के प्रधान पीकेश बत्रा, निर्देशक दर्शन लाल मल्होत्रा, सचिव संजीव आनंद, कोषाध्यक्ष बलराम शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सिटी की पुरानी अनाज मंडी में शंकर ड्रामाटिक कलब, रामलीला इमली वाली का पंडितों ने मंत्रोच्चारण कर विधिवत शुभारंभ का कार्यक्रम संपन्न किया। रामलीला का शुभारंभ शंकर ड्रामाटिक कलब के चेयरमैन सुंदर ढ़ीगरा व कलब के सीनियर पदाधिकारियों ने किया। चेयरमैन सुंदर ढ़ींगरा का रामलीला प्रधान सुभाष चंद्र गोयल व निर्देशक सीताराम ने स्वागत किया।
निर्देशक सीताराम ने बताया कि रामलीला मंचन की शुरूआत अंग्रेजों के जमाने से की गई थी। जिले में सर्वप्रथम रामलीला का मंचन प्रारंभ किया गया था, जबकि उस दौर में रामलीला का मंचन करना बहुत कठिन था। आजादी के पश्चात रामलीला मंच को भव्य स्वरूप दिया गया और रामलीला मंच को सजाने का सिलसिला शुरू किया गया था। रामलीला में विभिन्न किरदार निभाने वाले सभी कलाकार काफी अनुभवी हैं। जिन्होंने करीब 40 दिनों तक रिहर्सल कर अपना बेहतरीन अभिनय मंच पर देने की पूरी तैयारी की हुई है। प्रतिदिन रामलीला में भगवान श्रीराम के भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

सिटी के प्रेमनगर में सरस्वती ड्रामाटिक क्लब द्वारा आयोजित रामलीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिजली विभाग के एक्सईएन बीएस कांबोज ने किया। उनका रामलीला के निर्देशक राजेश सहगल, सहनिर्देशक अश्वनी मेहता, मंच संचालक मास्टर रामकृष्ण कालिया सहित अन्य समाजसेवी सदस्यों ने स्वागत किया। निर्देशक राजेश सहगल ने बताया कि प्रेमनगर में बीते 60 वर्षो से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। प्रेमनगर रामलीला का इतिहास रहा है कि इस मंच पर कभी भी कोई फिल्मी गाने आदि प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं। भगवान श्रीराम के ही गीत प्रस्तुत किए जाते हैं। रामलीला का मंचन पूरी तरह से मर्यादा में रहते हुए श्रद्धा पूर्वक किया जाता है। रामलीला में अनुभवी कलाकारों द्वारा विभिन्न किरदारों का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें