फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खाते से रुपये निकाल लेना, जो मेरे क्रियाकर्म में काम आएंगे

विज्ञापन
मृतक अमित की फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। शिवपुरी कॉलोनी में सोमवार की शाम फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाले अमित (32) के मौत मामले में नया मोड़ आया है।
पुलिस को मृतक के बाद से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक अमित ने मौत से पहले लिखा था कि ये जो कुछ भी मैं कर रहा हूं, उसका जिम्मेदार मैं खुद हूं। भाई मम्मी पापा का ख्याल रखना। शायद किसी का बहुत बुरा किया मैंने, तभी तो मैं किसी को हग करके रो भी नहीं सकता। किसी को कुछ मत कहना, मेरी जिंदगी यही तक थी। आखिर में क्वीट इट्स ओवर।
विज्ञापन

इस नोट में मृतक ने अपने फोन व गूगल पे के लॉक सहित कई जानकारी दी। साथ ही लिखा कि दिवाली के पास खाते में 20 हजार रुपये आएंगे, खाते से रुपये निकाल लेना, जो मेरे क्रियाकर्म में काम आ जाएंगे। नोट में एक महिला का भी जिक्र कर उसे कुछ न कहने की बात लिखी। पुलिस ने मृतक का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। करधान चौकी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें