फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धक्का-मुक्की कर कैंट रेलवे स्टेशन पर तीन यात्रियों के गहने और नकदी चोरी

Sun, 14 Dec 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी स्टेशन पर खड़ी मालवा एक्सप्रेस। रेलवे
विज्ञापन
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर तीन यात्रियों की नकदी और जेवरात चोरी हो गए। हिमाचल के सोला जिला निवासी अमित कुमार, बिहार के गोपालगंज निवासी रोमा देवी और पटियाला निवासी विदया नानू मिश्रा के साथ ट्रेन में चढ़ते समय धक्का-मुक्की के दौरान यह वारदात की गई। दूसरे राज्यों से आई जीरो एफआईआर के आधार पर तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कैंट रेलवे स्टेशन पर लगातार बढ़ती चोरी की वारदात से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जीआरपी का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

केस- 1
हिमाचल प्रदेश के सोला जिला निवासी अमित कुमार ने बताया कि 20 नवंबर को वह ट्रेन नंबर 12920 मालवा एक्सप्रेस में सवार होने के लिए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आए थे और उन्हें भोपाला जाना था। ट्रेन के कोच नंबर एस-1 की सीट नंबर 73 व 74 था। ट्रेन के आने पर जब वो कोच के अंदर घुसे तो इस दौरान धक्का-मुक्की करते हुए किसी ने पत्नी के बैग से पर्स निकाल लिया। बैग में 20 हजार रुपये की नकदी, 10-10 ग्राम की दो सोने की चेन, एक सोने का मंगलसूत्र चार ग्राम, तीन सोने की अंगूठी सात ग्राम, एक सोने का लॉकेट तीन ग्राम, एक जोड़ी कान के झुमके 10 ग्राम, एक जोड़ी चांदी की पायल 200 ग्राम थी जोकि लगभग दो लाख रुपये का सामान था।
-
केस-2
बिहार के गोपालगंज निवासी रोमा देवी ने बताया कि 15 नवंबर को वह अपने पति सहित ट्रेन नंबर 05733 अमृतसर-किशनगंज में सवार होने के लिए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आए थे। उनकी कोच नंबर एस-2 में सीट नंबर 2, 3,5 व 6 थी। जब वो स्टेशन से सिवान जाने के लिए ट्रेन में सवार होने लगे तो धक्का-मुक्की करते हुए अज्ञात लोगों ने उनका पर्स चोरी कर लिया। ट्रेन में बैठने के दौरान जब उन्होंने सामान चेक किया तो चोरी की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि पर्स में सोने के झुमके, चेन, छह अंगूठी, दो मंगलसूत्र, एक रानी हार व 45 हजार रुपये नकद थे जोकि चोरी हो गए।
विज्ञापन

केस-3
पटियाला निवासी विदया नानू मिश्रा ने बताया कि वह 19 नवंबर को ट्रेन नंबर 14508 पटियाला-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस में पटियाला से दिल्ली के लिए सवार हुआ था। ट्रेन जब अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची और उन्होंने अपना बैग चेक किया तो पाया कि बैग में रखे सोने का मंगलसूत्र, सोने के टॉप्स, चांदी की पायल और 15 हजार रुपये की नकदी गायब थी जोकि एक छोटे पर्स में रखी हुई थी।

ट्रेनों में हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में जीरो एफआईआर दूसरे राज्यों से आई थी। इन पर संज्ञान लेते हुए तीन मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा स्टेशन पर लगे कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

हरीश कुमार, प्रभारी जीआरपी, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें