अंबाला। शहर के नागरिक अस्पताल में दवा लेने गई महिला दोपहर को जब वापस आई तो देखा कि घर से तार के बंडल गायब है। पुलिस ने महिला के बेटे की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना अंबाला सिटी पुलिस को दी शिकायत में मदन मोहन ने बताया कि वह न्यू इंद्रपुरी कॉलोनी अंबाला शहर में किराए के कमरे में रहता है। 30 जुलाई को सुबह दस बजे उसकी माता ममता देवी घर से सिविल अस्पताल अंबाला शहर में दवाई लेने के लिए गई थी और दोपहर साढ़े तीन बजे वापस घर आई तो देखा कि घर में सामान बिखरा हुआ था। घर से पांच बंडल बिजली की तार गायब थी जिसे कोई चोरी कर ले गया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।