फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कपड़ा बाजार और साइंस उद्योग पर करेंगे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर कपड़ा मार्केट और छावनी साइंस उद्योग के लिए देश में प्रख्यात है। अब युवाओं को भी इस बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके लिए विधानसभा चुनाव के अंतर्गत शहर स्थित केपीएके महाविद्यालय और जीएमएन काॅलेज छावनी यूथ बूथ को चुना है। तकनीकी शिक्षा व शिक्षा विभाग की ओर से इन बूथ पर जागरूकता के लिए कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर केपीएके महाविद्यालय को 3 अक्तूबर को कपड़ा मार्केट की थीम पर रंग-बिरंगे कपड़ों से सजाया जाएगा और जीएमएन कॉलेज में साइंस उपकरण के बारे में जानकारी देने के लिए साइंस उपकरण, पोस्टर और प्रदर्शनी लगाकर युवाओं को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कपड़ा मार्केट और साइंस उद्योग के बारे में जानकारी देना है, जिससे कि युवाओं को उनके शहर के प्रख्यात उद्योग के बारे में पता चल सके। यह कार्यक्रम जिला निर्वाचन अधिकारी कम उपायुक्त के निर्देशानुसार किया जाएगा।

अंबाला की पहचान हैं दोनों कारोबार

दरअसल, शहर में कपड़ा मार्केट कपड़े का बड़ा हब है। यह उत्तर भारत की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट भी मानी जाती है। कपड़ा मार्केट में पुरानी मार्केट में एक हजार से ज्यादा कपड़े की दुकानें हैं और अब शहर के बाहरी क्षेत्र में भी कपड़ा मार्केट आ गई है। यहां कपड़ा खरीदने के लिए हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा समेत कई जगहों से लोग पहुंचते हैं और कपड़ा मार्केट 10 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार भी दे रही है। इसी तरह छावनी को साइंस सिटी भी कहा जाता है, क्योंकि छावनी में साइंस उपकरण के कई बड़े उद्योग हैं। प्रदेश ही नहीं देश में भी अंबाला छावनी साइंस सिटी के नाम से प्रख्यात है। यहां से साइंस उपकरण बनकर विदेशों में भी जा रहे हैं।
विज्ञापन


वर्जन

यूथ बूथ केपीएके महाविद्यालय को कपड़ा मार्केट की थीम रंगबिरंगे कपड़ों से सजाया जाएगा और छावनी में यूथ बूथ जीएमएन कॉलेज में साइंस थीम पर साइंस उपकरण की प्रदर्शनी लगेगी। यह कार्य तीन अक्तूबर को किया जाएगा।
विज्ञापन


सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें