फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सर्व धर्म प्रार्थना

विज्ञापन
छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में  दो दिवसीय स्काउट एवं गाइड द्वितीय सोपान प्र
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में दो दिवसीय स्काउट और गाइड द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर और गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस दौरान शिविर में विद्यालय के कई स्काउट और गाइड्स ने भाग लिया और अपने नेतृत्व, अनुशासन और सेवा भाव को निखारने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त किया। शिविर का उद्घाटन प्रभारी प्राचार्या ऋचा जैन द्वारा किया गया। इसके गाद स्काउट दल के प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि स्काउटिंग और गाइडिंग के मूल्यों के बारे में बताया और कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से भी विकसित करता है।
इस पड़ाव को पार करने वाले विद्यार्थी 6 माह पश्चात तृतीय सोपान शिविर में भाग लेंगे। गाइड दल की प्रभारी विद्या ने जानकारी देते हुए कहा कि शिविर के प्रथम दिवस में स्काउट्स और गाइड्स को शिविर के नियमों, प्रतिज्ञाओं और सिद्धांतों की जानकारी दी गई। बच्चों ने विभिन्न स्काउटिंग गतिविधियों में भाग लिया यथा प्राथमिक चिकित्सा, गांठ बांधने की कला और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण शामिल था।
विज्ञापन

शिविर के द्वितीय दिवस का आरंभ सर्व धर्म प्रार्थना से हुआ तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्राथमिक विभाग में कपिल देव और रीतू के नेतृत्व में कब और बुलबुल के विद्यार्थियों ने सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। द्वितीय सोपान परीक्षण शिविर में विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा ली गई। इसके अलावा, एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्काउट्स और गाइड्स ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें