फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेक्टर मीटर से जांचेंगे शारीरिक तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सचेत हो गया है। इस बार विभाग लू के मरीजों का तापमान जांचने के लिए रेक्टर मीटर खरीदने की तैयारी कर रहा है। पहले सामान्य तरीके से मरीज का उपचार किया जाता था जिससे समय लगता था। अब रेक्टर मीटर की मदद से मरीज का उपचार जल्दी होगा। रेक्टर मीटर को लेकर मार्च में चिकित्सकों को प्रशिक्षण मिला था। अब नर्सिंग स्टाफ को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही विभाग हीट वेव से ग्रसित मरीजों के लिए अलग वार्ड भी बनाएगा। जहां पर लू से ग्रसित मरीजों को सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। हीट वेव के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत बीते माह दिल्ली में चिकित्सकों को प्रशिक्षण भी दिया गया था। इसमें चिकित्सकों को हीट वेव के दौरान उपचार की प्रणाली के बारे में बताया गया था। गौरतलब है कि तीन दिन पहले केंद्र सरकार ने हीट वेव को लेकर सभी राज्यों और जिलों को सलाह जारी की है।
ह्रदय रोगियों को अधिक खतरा

गर्मी के कारण ह्रदय रोगियों को अधिक खतरा रहता है। ऐसे में ह्रदय रोगियों को गर्मी के मौसम में अकारण ही घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। गर्मी के कारण हृदय की धमनियों पर असर पड़ता है। इससे दिल का दौरा भी पड़ सकता है। इसी प्रकार छोटे बच्चों और बुजुर्गों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


वर्जन

हीट वेव को लेकर केंद्र की ओर से आई गाइडलाइन के आधार पर विभाग की ओर से रेक्टर मीटर खरीदने की तैयारियां की जा रही हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाना है।
विज्ञापन

डॉ़ सुरभि जिंदल, नोडल अधिकारी, जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य राष्ट्रीय कार्यक्रम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें