फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 दिनों बाद जमाती को पीजीआई से छुट्टी, पीजीआई में भर्ती शेष दोनों मरीजों की हालत स्थिर

विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार 28 दिनों बाद जमाती सलीम ने कोरोना के साथ अन्य बीमारी को भी मात दे दी। उसे वीरवार को पीजीआई से छुट्टी दे दी गई। हालांकि अभी वह 14 दिनों तक क्वारंटीन किया जाएगा। कोरोना पॉजिटिव सलीम को 2 अप्रैल को सांस उखड़ने के कारण पीजीआई रेफर किया गया था। इस जमाती को कोरोना विंग से तो करीब एक सप्ताह पहले डिस्चार्ज कर दिया गया था लेकिन किसी अन्य बीमारी के चलते दूसरे विभाग में एडमिट था। वहीं डायलिसिस के लिए अंबाला छावनी से चंडीगढ़ पीजीआई 32 और पीजीआई 12 में भेजे गए दोनों मरीज जिन्हें वहां कोरोना पॉजिटिव घोषित किया गया उनकी हालत भी स्थिर बनी हुई है। अभी तक जिले में कुल 2142 सैंपल लिये जा चुके हैं, जिनमें से 1729 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वीरवार को 234 सैंपल की रिपोर्ट भेजी गई जबकि बुधवार को 179 की रिपोर्ट भेजी गई थी। अब 413 की रिपोर्ट आना बाकी है। अभी तक जिले में कुल 14 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को शहर में सब्जी एवं फल विक्रेताओं का चैकअप किया तथा 1722 व्यक्तियों को स्क्रीन किया जिनमें से एक व्यक्ति का सैंपल प्लान किया गया। अरोग्य सेतू ऐप पर आज तक कुल 4550 व्यक्तियों ने आईएलआई के साथ खुद को रजिस्ट्रड करवाया था, जिनमें से सभी व्यक्तियों के साथ विभाग ने संपर्क कर लिया है। इनमें से 116 लोगों के सैंपल लिए गए हैं
विज्ञापन

किस जोन में कितने लिए सैंपल: रत्नगढ़ कंटेनमैंट जोन में चार टीमों ने आज 3354 व्यक्तियों को स्क्रीन किया गया जिनमें से 6 के सैंपल लिए गए। शहजादपुर कैंटेनमेंट जोन में 29 टीमों ने आज 11701 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इनमें से 4 लोगों के सैंपल भी लिए गये हैं। इसके अलावा अंबाला छावनी कंटनेमैंट जोन में 12 टीमों ने आज 2614 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच की, जिनमें से 1 व्यक्ति के सैंपल लिए गए। जिला में 96 विभिन्न मोबाइल टीमों ने (जिसमें हर टीम में एक डॉक्टर होता हैं) जिले के अलग-अलग स्थानों में जाकर आज 33946 मरीजों का चैकअप किया तथा 15 मरीजों को कोविड लक्षण पाए गए जिनमें से 15 व्यक्तियों के कोरोना सैंपल भी लिये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें