कलाल माजरी निवासी राघव वालिया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तुलसी बीएड कॉलेज में कार्यरत है। मेरी पत्नी प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। 21 अप्रैल को मैनें अपनी पत्नी को एक लैपटॉप, बैग और अन्य कागज स्कूल ले जाते समय देखा। जब मेरी पत्नी स्कूल से वापस नहीं आई तो मुझे व मेरे परिवार को मेरी पत्नी के न आने की चिंता हुई। इधर-उधर पता करने पर भी पत्नी का कुछ पता नहीं चला। स्कूल के सदस्यों से पता किया तो वो बोले कि आज नहीं आई थी। जब हमने घर मे सामान देखा तो मेरी पत्नी मेरे घर से ज्वैलरी में सोने की चैन, पांच-छह सोने के टोपस, डायमंड सैट, पांच-छह सोने की अंगूठियां, डायमंड रिंग, दो चैन सोने की, अपने घर से लाए हुए गहने, लैपटॉप, मेरा पासपोर्ट साथ लेकर गई थी। पूरा शक है मेरी पत्नी नंदनी वालिया किसी व्यक्ति के साथ गई है।