अंबाला सिटी। सेक्टर-7 के अरूट महाराज वाटिका में 10वां लोहड़ी, पारिवारिक मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से मनाया। इस बार लगातार दूसरी बार लोहड़ी पारिवारिक मिलन समारोह का यह कार्यक्रम पंजाबी बिरादरी विकास सभा हरियाणा और अमर उजाला के तत्वावधान में मना।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मलिक रोजी आनंद चेयरमैन हरियाणा सरकार वेलफेयर बोर्ड, विशिष्ट अतिथि डॉ. कुलदीप कुमार एमडी मेडिसिन निर्देशक कुलदीप अस्पताल, विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर जनेश खेड़ा और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी बलबीर सिंह शामिल रहे। इनका पंजाबी बिरादरी विकास सभा हरियाणा के प्रधान संदीप सचदेवा, महामंत्री अरुण मेंहदीरत्ता, कोषाध्यक्ष कंवल थापर की ओर से भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों की ओर से दीप प्रज्वलित करके किया गया। तत्पश्चात बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की सुंदर प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं। छोटे छोटे बच्चे भी कार्यक्रम में धार्मिक प्रस्तुति देते नजर आए। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने अपने संबोधन में पंजाबी बिरादरी की ओर से किए समाजसेवा के कार्यों की प्रशंसा की। पंजाबी समाज को आगे ले जाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सभा के प्रधान संदीप सचदेवा व अन्य पदाधिकारियों अतिथियों को समृति चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में लोहड़ी पर्व के गीत गाए गए। इसमें विशेष तौर पर सुंदर मुंदरिये हो, तेरा कोन विचारा हो.. की बोली से लोहड़ी जलाई गई। उपस्थित सभी लोगों ने जलती हुई लोहड़ी में तिल रेवड़ी व मूंगफली आदि अर्पित करते हुए लोहड़ी पर्व मनाया। लोहड़ी जलाने पश्चात सभी उपस्थित लोग ढोल की थाप पर जमकर झूमे, वहीं डीजे की धुनों पर युवक-यवतियां भी जमकर थिरकते हुए लोहड़ी का जशन मनाया। इस मौके पर सभा के सदस्य विक्रम आनंद, अश्वनी ढीगरा, इन्द्रजीत सचदेवा, सतीश कालड़ा, सुरेन्द्र भोला, राजीव मदान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
फोटो- 45
पंजाबी समाज हमेशा से ही सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करता रहा है। हम चाहते हैं अपनी संस्कृति को सभा के माध्यम से आगे बढ़ाया जाए। इस कार्य को हर साल नय संकल्प के साथ पूरा किया जाता है।
अरुण मेंहदीरता, महामंत्री, पंजाबी बिरादरी विकास सभा
फोटाे- 44
पंजाबी समाज और उनका योगदान अहम रहा है। इतिहास में समाज ने हमेशा ही एकजुटता को प्रदर्शित किया है। लोहड़ी कार्यक्रम और परिवार मिलन समारोह एक जरिया है जिससे हम समाज को एकरूपता देने की कोशिश करते हैं। इसी संकल्प के साथ इस साल भी हम आगे बढ़ेंगे। पंजाबी समाज की संस्कृति की रक्षा और नई पीढ़ी में इस संदेश को पहुंचाना हमारा एक मुख्य उद्देश्य है।-संदीप सचदेवा, प्रधान, पंजाबी बिरादरी विकास सभा
फोटो- 43
कार्यक्रम में बच्चों ने कई प्रस्तुति दी। जिसमें समाज के कार्यों को प्रदर्शित किया गया। सभा हर साल लोहड़ी पर यह कार्यक्रम आयोजित करती है। समाज को आगे ले जाने का एक संकल्प हम सभी ने आज भी लिया है।राजकुमार मेंहदीरता, संरक्षक, पंजाबी बिरादरी विकास सभा
फोटो- 42
पंजाबी बिरादरी विकास सभा हर साल लोहड़ी का कार्यक्रम आयोजित करती रही है। यह मंच समाज को एकजुट रहने, सामाजिक विकास करने में एक अहम रोल अदा करता है। हम हर वार कार्यक्रम में संकल्प की ज्योति प्रज्वलित करते हैं जो वर्ष भर समाज को एक दिशा दिखाने का काम करती है।कंवल थापर, कोषाध्यक्ष, पंजाबी बिरादरी विकास सभा
-
फोटो-
पंजाबी बिरादरी विकास सभा समाज को अग्रसर करने में प्रमुख योगदान निभा रही है। हम ऐसे ही अपनी परंपराओं का संरक्षण कर सकते हैं। समाज हमेशा ही इस प्रकार आगे बढ़े यही कामना है
।-डॉ राज एम लूथरा, संरक्षक
फोटो-
लोहड़ी पर समाज एकजुट होकर नई ऊंचाई छूने को आगे बढ़ता है। ऐसे कार्यक्रम समाज को एक दिशा दिखाने का काम करते हैं
।मोहिंद्र आहूजा, संरक्षक