फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कब मिलेगी रेहड़ी-फड़ी की समस्या से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। स्ट्रीट वेडिंग जोन न होने से शहर में रेहड़ी-फड़ी की समस्या बढ़ रही है। स्थिति यह है कि वर्षों बीत जाने के बाद भी न तो नगर निगम के पास कोई व्यवस्था है और न ही परिषद के पास। यह मुद्दा बीती निगम की हाउस बैठक में भी उठा था। जिसमें निगम अधिकारियों ने कमेटी बनाकर जगह तलाशने की बात कही थी, लेकिन अभी तक जगह चयनित नहीं की गई। जिससे रेहड़ी-फड़ी से शहर में जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

इसी तरह छावनी के बाजारों को रेहड़ी व फड़ी से मुक्त करवाने की योजना आज तक सिरे नहीं चढ़ पाई। इस योजना के तहत लाखों रुपये खर्च करके गांधी मैदान और दीना की मंडी में फल व सब्जी की रेहड़ियों के लिए जगह तैयार करके शेड लगाए गए थे। नगर परिषद की ढीली कार्यशैली के चलते लाखों रुपये का नुकसान तो हुआ ही, वहीं बाजारों की सुंदरता पर भी ग्रहण लग गया जोकि बरकरार है।
मुख्य बाजारों के बीच सज रही रेहड़ी-फड़ी, लोग परेशान

दरअसल, शहर के मुख्य बाजारों में रेहड़ी-फड़ी को लेकर समस्या रहती है। जिस कारण जाम की स्थिति भी हो जाती है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। हालांकि नगर निगम ने शहर में एलआईसी के पास रेहड़ी-फड़ी वालों को जगह दे रखी है, मगर रेहड़ी-फड़ी नालों पर लगी होने और शहर में मुख्य बाजारों में होने से जगह तलाशने की बात कही थी। इसके लिए हाउस की बैठक में एक कमेटी बनाने के लिए कहा गया था जो शहर में स्ट्रीट वेडिंग जोन के लिए जगह तलाश करेगी, मगर अभी तक कमेटी ने जगह तलाश नहीं की है।
विज्ञापन

जगह देख रही कमेटी
स्ट्रीट वेडिंग जोन को लेकर शहर में और जगह देखने के लिए निगम ने कमेटी बनाई थी। अभी यह कमेटी जगह देख रही है। निगम को जल्द ही रेहड़ी-फड़ी को लेकर जगह फाइनल करनी चाहिए, ताकि शहर में रेहड़ी-फड़ी को लेकर विवाद खत्म हो सके।
-एडवोकेट संदीप सचदेवा, मनोनीत पार्षद नगर निगम।
अभी जगह फाइनल नहीं
नगर निगम ने स्ट्रीट वेडिंग जोन को रेहड़भ्-फड़ी वालों के लिए जगह देखी जा रही है। शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए निगम अधिकारी दूसरी जगह फाइनल करेंगे। अभी जगह फाइनल नहीं हुई है। फाइनल होते ही जगह दे दी जाएगी। -
मीना ढींगरा, सीनियर डिप्टी मेयर, नगर निगम।
कमेटी का कुछ पता नहीं
बीते माह निगम की हाउस बैठक में एजेंडा पास हुआ था। जिसमें निगम अधिकारियों ने कमेटी बनाकर स्ट्रीट वेडिंग जोन के लिए जगह तलाशने की बात कही थी, मगर तीन महीने बीतने के बाद भी कुछ नहीं पता की यह कमेटी आस्तित्व में है या नहीं।
-पूजा चौधरी, मनोनीत पार्षद, नगर निगम।

स्ट्रीट वेडिंग जोन को लेकर निगम अधिकारी कई महीनों से जगह देखने में लगे हैं। जगह तलाशने के लिए निगम ने कमेटी बनाई थी, मगर अभी तक शहर में जगह नहीं मिली। लोग निगम की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं और निगम अधिकारी अभी तक जगह ही देख रहे हैं। इसको लेकर जल्द ही वह निगम अधिकारियों से बात करेंगी।

-शक्ति रानी शर्मा, मेयर, नगर निगम।






सड़क पर सज रही सब्जी मंंडी, जाम से जूझ रहे वाहन चालक

अंबाला। छावनी के बाजारों को रेहड़ी व फड़ी से मुक्त करवाने की योजना आज तक सिरे नहीं चढ़ पाई। छावनी का शायद ही कोई ऐसा बाजार हो, जहां रेहड़ी व फड़ी न लगती हो। सबसे बुरा हाल हिल रोड का है। इस सड़क पर लगभग 700 से 800 रेहड़ियां लगती हैं। दिन में यहां से बमुश्किल निकला जाता है। रात को यहां वाहन फंस जाते हैं और कई बार रेहड़ी और वाहन चालकों में गाली-गलौज हो जाती है।
इसके बावजूद सड़क से रेहड़ियों को हटाने की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। अब तो हालात इतने खराब हो गए हैं कि बाजार में कार लेकर जाना आफत बना जाता है। कार को कोई भी दुकानदार अपने आगे खड़े नहीं होने देता और जो जगह बचती है, वहां पर पहले ही रेहड़ी वालों ने कब्जा किया हुआ है। हद तो तब है कि रेहड़ी चालक दुकानों के आगे रेहड़ी लगाने का शुल्क भी दुकानदारों को देते हैं, जबकि सड़क नप की है और उसे कुछ भी राजस्व नहीं मिलता।

सड़क पर खड़ी रेहड़ियों को एक जगह शिफ्ट करने की योजना तैयार की जा रही है, ताकि छावनी की सुंदरता कायम रखी जा सके। जल्द ही इसे फाइनल कर दिया जाएगा और फिर सड़कों और बाजारों में रेहड़ियां नजर नहीं आएंगी।
विज्ञापन


-राजेश कुमार, सचिव नप सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें