संवाद न्यूज एजेंसी बराड़ा। एसएमएस गर्ल्स कॉलेज के होम शैल्टर में रह रहे एक युवक को प्रशासन की ओर से उसके चाचा की मौत होने के बाद रवाना किया गया। जाने से पहले युवक ने होम के गेट को नमस्कार किया। इसके बाद वह उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हो गया ताकि अपने चाचा का अंतिम संस्कार करवा सके। दरअसल लॉकडाउन के बाद से ही एक प्रवासी कई दिन से शैल्टर होम में रह रहा था। शुक्रवार सुबह ही अचानक उसके चाचा की अचानक मौत होने की खबर उसके पास आई। तभी से युवक का रो रोकर बुरा हाल था। उसने प्रशासन से उसे यूपी जाने की गुहार लगाई। कुछ देर बाद उसे होम से जाने की इजाजत मिल गई। पुलिस की ओर से युवक को भिजवाने की व्यवस्था करवाई गई।