अंबाला। संकट की घड़ी में पत्रकार अपने दायित्व को बाखूबी और ईमानदारी से निभा रहे हैं। आम जन तक सही एवं स्टीक सूचनाएं पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं जोकि काफी सराहनीय है। अलबत्ता पत्रकारों को भी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से जिला प्रशासन द्वारा पीपीई किट उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने बताया कि इस किट को दिए जाने का उद्देश्य यही है कि पत्रकार साथी भी कवरेज के दौरान कोरोना संक्रमण से बच सकें । इसके साथ-साथ उन्हें मास्क व सैनिटाईजर उपलब्ध करवाए जायेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया के साथी भी कवरेज के दौरान सावधानी बरतें क्योंकि हम सबको मिलकर कोरोना वायरस को भारत से हराने का काम करना है।