फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के लिए लड़का देखने जा रही मां की हादसे में मौत

Wed, 06 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला दिल्ली नेशनल हाइवे पर थाना पड़ाव के सामने ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला को चंडीगढ़ स्थित 32 के अस्पताल ले जाते हुए उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पड़ाव पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बलदेव नगर निवासी राजेश ने बताया कि मंगलवार को वह पड़ोस में रहने वाली महिला 45 वर्षीय लता को अपनी बाइक पर बिठा कर उसकी बेटी के लिए लड़का देखने मच्छौंड़ा जा रहे थे। जैसे ही वह अंबाला दिल्ली नेशनल हाइवे स्थित थाना पड़ाव के सामने पहुंचे तो एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक हाइवे पर गिर गई।

बाइक पर सवार दोनों लोग गिर गए। महिला हाइवे के दूसरी ओर गिरी और पीछे से आ रहे वाहन ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में महिला को पुलिस द्वारा कैंट के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद महिला की बिगड़ती हालते हो देखते हुए चंडीगढ़ स्थित 32 के अस्पताल में रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही घायल महिला ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद महिला के शव को कैंट सिविल अस्पताल के डैड हाउस में रखवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें