जोगीबाड़ा के पास देर रात युवकों को नशा बेचने के लिए मना करना दो दोस्तों को महंगा पड़ा गया। आरोपी युवकों ने करीब 10 सार्थियों के साथ मिलकर उनकी गाड़ी पर पत्थर बरसा दिए। जिससे दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां सुबह तक दोनों का उपचार जारी था।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में जोगीवाड़ा निवासी तरसेम सैनी ने बताया कि वह बीती देर रात मंजी साहिब गुरुद्वारा के नजदीक करीब रात 12 बजे अपने दोस्त दोस्त वैभव निवासी बलदेव नगर के साथ कार में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक मोटरसाइकल पर आया, जब तरसेम ने उससे क्षेत्र में नशा न बेचने की बात कही तो वह उन्हीं से बहस करने लगा और फिर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। इसके कुछ देर बाद जब वह जाने लगे तो इतने में ही वह युवक अपने करीब 10 साथियों के साथ वहां पहुंच गया और उन्होंने आते ही उनकी गाड़ी पर पत्थर फैंकना शुरू कर दिया। इससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद युवकों ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकलते हुए लात घुसों से हमला कर दिया। इस हमले में वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और गाड़ी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने शिकायत में बताया कि इस दौरान युवक उनके गले में सोने की चेन थी लेकर फरार हो गए और जाते जाते जान से मारने की धमकी देकर गए।
घटना के बाद राहगीरों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो राहगीरों की मदद से नागरिक अस्पताल में दाखिला करवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित ने शिकायत देते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की।
घायल तरसेम ने बताया कि जब उन्होंने नशा न बेचने की बात युवक से कही थी। तब युवक ने जवाब दिया था कि उसकी पहले से ही पूरी सेंटिंग है। इसीलिए कोई भी उन्हें रोकने वाला नहीं है और वह भी उसे नहीं रोक सकते हैं। इस बात को लेकर तरसेम ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जो भी इस मामले में संलिप्त है उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इससे कि भविष्य में इस तरह की घटना न हो।
तरसेम सैनी की शिकायत पर मामला दर्ज किया जा चुका है। बीती देर रात करीब 12 बजे कुछ युवकों ने उसके के साथी सहित उनपर जानलेवा हमला कर दिया था। शिकायत के आधार पर मामले की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा है। जल्द ही इस मामले के आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। बहरहाल इस मामले में जांच जारी है।
- रेशम सिंह, प्रभारी पुलिस चौकी नंबर एक।