फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अतिक्रमण हटाने पहुंची नप की टीम तो दुकानदारों ने मांगी एक दिन की मोहलत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। 12 क्रास रोड सेवा समिति चौक से महाराजा ढाबे तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। वहीं पानी की निकासी के लिए भूमिगत पाइप लाइन भी डाली जाएगी। इस कार्य के लिए महाराजा ढाबे के पास पसरे अतिक्रमण को हटाने के लिए वीरवार को नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों ने नप अधिकारियों से आग्रह किया कि उन्हें एक दिन की मोहलत दी जाए ताकि वो खुद ही नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटा लें। मौके पर मौजूद नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह ने उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उन्होंने इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी और तोड़फोड़ का खर्च भी उनसे वसूला जाएगा।
विज्ञापन

विदित हो कि 12 क्रास रोड पर पक्की सराय के नजदीक नई सड़क और नाले का निर्माण किया जा रहा है। यह सड़क अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे से जोड़ी जाएगी ताकि सुभाष पार्क की तरफ से आने वाले वाहन चालक सीधा हाईवे पर पहुंच सकें। इस सड़क का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन नाले पर अतिक्रमण से काम में दिक्कत हो रही है। इसे हटाने के लिए नप की तरफ से स्थानीय दुकानदारों को कई बार नोटिस भी दिए गए, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए दुकानदारों द्वारा नाले के ऊपर किए गए कब्जों को हटाने के लिए नगर परिषद की तरफ से अंबाला के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर पुलिस बल की मांग की गई और वीरवार को कार्रवाई के लिए टीम पहुंची थी।

गंदे पानी की निकासी और सड़क को चौड़ा करने के लिए खुले नालों की जगह भूमिगत पाइप लाइन डाली जा रही है। इसी कड़ी में टीम वीरवार को पुलिस बल के साथ महाराजा ढाबे के पास गई थी, लेकिन स्थानीय दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने के लिए स्वयं एक दिन की मोहलत मांगी है। इसलिए कार्रवाई को रोका गया है। अगर दुकानदारों ने स्वयं कब्जे नहीं हटाए तो शुक्रवार को आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।


मोची मंडी में नाले पर अतिक्रमण के खिलाफ आज होगी कार्रवाई
मोची मंडी में भी नाले पर अतिक्रमण किया गया है, जहां नोटिस के बाद भी लोगों ने कब्जे नहीं हटाए हैं। ऐसे में शुक्रवार को नगर परिषद की टीम मोची मंडी में कार्रवाई के लिए पहुंच सकती है। इसके लिए भी नगर परिषद की ओर से एसपी को पत्र लिखकर पुलिस बल की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें