अंबाला सिटी। सुल्तानपुर फीडर के विभाजन के लिए केबल डालने का कार्य किया जाएगा। इसी वजह से 11 केवी सिविल लाइन, 11 केवी सेंट्रल जेल, 11 केवी विकास विहार, 11 केवी आर्य चौक, 11 केवी विजय नगर, 11 केवी बाल भवन व 11 केवी हाउसिंग बोर्ड फीडर की सप्लाई दोपहर 12 से 2 बजे तक बंद रहेगी। बिजली प्रवक्ता ने बताया कि केबल डालने के कारण सेंट्रल जेल अंबाला, सेक्टर-1, जसमीत नगर, मथुरा नगरी, जवाहर नगर, कबीर नगर, विवेक विहार, न्यू विवेक विहार और डीसी रेजिडेंस, मॉडल टाउन, फ्रेंड्स कॉलोनी, मनाली हाउस, जैन नगर, जीवन नगर, सेक्टर-7, प्रीत नगर, नवनीत नगर, पुलिस कॉलोनी, पुराना सिविल अस्पताल रोड और कपड़ा मार्केट में बिजली बाधित रहेगी।