फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पंजाब मार्ग बाधित होने से थमे मिक्सी उद्योग के पहिये

विज्ञापन
कुलदीप ​आहुजा।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। किसान आंदोलन के कारण पंजाब सीमा बंद होने से एक ओर कपड़ा मार्केट प्रभावित हो रही है तो दूसरी ओर मिक्सी उद्योग में भी गिरावट आ रही है।
विज्ञापन

मिक्सी उद्योग से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि उनका अधिकतर ग्राहक पंजाब के क्षेत्रों से ही आते हैं, लेकिन पिछले अढ़ाई महीने से रास्ते बाधित हैं। ऐसे में उनके पास ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे है। इसके कारण 60 से 70 फीसद तक काम प्रभावित हो रहा है। इनमें से कुछ व्यापारी तो सीधे तौर पर सिर्फ पंजाब में ही सप्लाई देते है।
उन व्यापारियों को तो अपने खर्च निकालने में भी परेशानी होती है। पंजाब की ओर से व्यापारी मिक्सी व अन्य उपकरण बनाने के लिए प्लास्टिक व लोहे का कच्चा सामान मंगवाते है लेकिन मार्ग बाधित होने के कारण समय पर सामान नहीं पहुंच पा रहे है। रेल मार्ग भी पिछले नौ दिनों से बंद है। जो सामान रेल के रास्ते जा रहा था वह भी अब बंद हो गया है।
विज्ञापन

सामान मिलने में देरी से आर्डर भी समय पर तैयार नहीं हो पा रहे है। कुछ व्यापारियों काम में मंदी को देखते हुए कर्मचारियों को भी घटा दिया है। व्यापारियों का कहना है कि कोरोना के बाद से काम बहुत मंदा हो गया था। ऐसे में अब मार्ग बाधित होने से भी कोरोना जैसा ही हाल हो गया है।
फोटो: 14
मजबूरी में कर्मचारी करने पड़े कम
मिक्सी उद्योग से जुड़े व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि उनका अधिकतर काम पंजाब में ही है। मार्ग बाधित होने के कारण पंजाब दुकानदार दिल्ली से सामान मंगा रहे हैं। इस कारण उनका 75 फीसद व्यापार प्रभावित हो गया है। उन्हें खर्च निकालने में भी परेशानी हो रही है। इसलिए उन्होंने अपनी फैक्ट्री से कर्मचारियों की छंटनी की है। काम ठप होने के कारण उन्हें वेतन देने में भी मुश्किल हो रही है।
फोटो: 13
कच्चा सामान मिलने में भी देरी
अंबाला मिक्सी एसोसिएशन सचिव मोहन सिंह सैनी ने बताया कि पंजाब मार्ग प्रभावित होने के कारण उन्हें लोहे व प्लास्टिक का सामान भी समय पर नहीं मिल पा रहा है। रेलमार्ग बाधित होने के कारण जो ग्राहक आ रहे थे वे भी अब आने बंद हो गए हैं। उनका अधिकतर काम पंजाब और जम्मू कश्मीर में है। लेकिन पंजाब के मार्ग प्रभावित होने से जम्मू के आर्डर भी घट गए हैं। उनका व्यापार 80 से 90 फीसद तक प्रभावित हो चुका है। नए आर्डर न मिलने से सरकार के राजस्व में भी घाटा हो रहा है।
फोटो: 12
किराये में बढ़ोतरी से परेशानी बढ़ी
व्यापारी कुलदीप आहूजा ने बताया कि पंजाब की सीमा प्रभावित होने के कारण लंबे मार्ग से सामान पहुंचाना पड़ रहा है। इसका खर्च भी अधिक पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें घाटा हो रहा है। पंजाब की ओर से आने वाले मिस्त्री व रिपेयर का काम करने वाले दुकानदार भी अब मार्ग प्रभावित होने के कारण दूसरे बाजारों का रुख कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है जल्द से जल्द पंजाब के मार्ग को खोला जाए और व्यापारी वर्ग को भी राहत दी जाए।
विज्ञापन

काम 50 प्रतिशत तक प्रभावित
व्यापारी विश्वजीत अग्रवाल ने बताया कि वह पंजाब, हिमाचल, उतर प्रदेश और चंडीगढ़ में अपना सामान बेचते हैं। उनका अधिकतर सामान पंजाब में ही सप्लाई होता है लेकिन मार्ग बाधित होने से ग्राहक अंबाला नहीं पहुंच पा रहे है। हिमाचल से आने वाले ग्राहकों को भी काफी लंबी दूरी तय करके आना पड़ रहा है। ऐसे में व्यापार पर 50 प्रतिशत प्रभाव हो चुका है। उन्होंने अभी कर्मचारियों को नहीं निकाला है।

कुलदीप आहुजा।

कुलदीप आहुजा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें