फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 4022 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। किसानों की मांग पर शुरू की गई गेहूं की खरीद का कार्य तेजी के साथ जारी है। शनिवार को जिले भर की मंडियों में 4 हजार 22 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। जबकि अभी तक 3 लाख 26 हजार 526 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

इसमें डीएफएससी ने 1 लाख 11 हजार 690 मीट्रिक टन, हैफेड ने 1 लाख 95 हजार 277 मीट्रिक टन और वेयरहाउस ने 19 हजार 559 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। शनिवार को डीएफएससी ने 1 हजार 241 मीट्रिक टन, हैफेड ने 2 हजार 592 मीट्रिक टन और वेयरहाउस ने 188 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। इसमें भी शनिवार को सबसे ज्यादा खरीद नारायणगढ़ जिले में हुई है। जहां कुल 1010 मीट्रिक टन गेहूं खरीदी गई जबकि शहजादपुर में 771 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई।
नारायणगढ़ संवाद न्यूज एजेंसी के अनुसार, गेहूं की सरकारी खरीद के अंतिम दिन शनिवार को नारायणगढ़ अनाजमंडी में लगभग 10 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद सरकारी खरीद एजेंसी हैफेड ने की। खरीद एजेंसी ने एमएसपी 1975 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव धर्मेंद्र पाल ने बताया कि उन्हीं किसानों का गेहूं खरीदा गया जो अपना गेहूं अनाज मंडी में आढ़तियों के पास 30 अप्रैल के बाद लेकर आए थे और उनके गेट पास भी नहीं कटे थे। सचिव के अनुसार इन सभी किसानों को उनके आढ़तियों के माध्यम से यह सूचना दी गई थी कि वे सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे तक मार्केट कमेटी कार्यालय में अपने आधार कार्ड सहित पहुंचकर गेट पास कटवा लें। उन्होंने बताया कि शनिवार 241 किसानों के गेटपास काटे गए। मार्केट कमेटी सचिव के अनुसार जिन किसानों के गेट पास काटे गए, उनकी पहले वीडियोग्राफी भी की गई थी।
गेट पास कटवाने के लिए लगी किसानों की भीड़
मार्केट कमेटी कार्यालय में गेट पास कटवाने हेतु किसानों का तांता लगा रहा। मार्केट कमेटी में गेट पास कटवाने हेतु किसानों की लगी लंबी लाइनों से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां भी उड़ती नजर आई। कई बार कर्मचारियों ने व्यवस्था बनाने का प्रयास किया लेकिन किसानों के आगे कर्मचारियों की भी एक न चली। किसान अपना गेटपास कटवाने के लिए एक दूसरे के पास-पास खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें