गांव सोहाना निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उस का पति उड़ीसा में प्राइवेट नौकरी करता है। उस के पति की जमीन गांव सोहाना डेरा में पड़ती है। उन का वहां एक पुश्तैनी मकान भी है। बीती 23 दिसंबर को उसे पता लगा की कुछ लोग उसके पुश्तैनी मकान को तोड़ रहे है व उस के पति की जमीन को कब्जे मे ले रहे है। जब वह वहां गई तो उन लोगों ने उस के साथ गाली गलौज व लड़ाई झगड़ा किया। महिला ने कहा कि जब उस ने आरोपियों को मकान न तोड़े जाने की याचना की तो उसे गलत शब्द बोले गए, जिस के बाद उस ने 112 नंबर पर फोन किया और मौके पर पुलिस आई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने कहा कि इतना ही नहीं आरोपी उस का सामान और मकान की ईटें भी उठा कर ले गए। पुलिस ने अब आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।