फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: साईं बाबा की चरण पादुकाओं का किया स्वागत

Mon, 08 Dec 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर में जग्गी सिटी सेंटर पर शिरडी साईं बाबा की चरण पादुकाओं का पहुंचने पर स्वागत करते हुए श्रद्
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जग्गी सिटी सेंटर पर शिरडी साईं बाबा की चरण पादुकाओं का पहुंचने पर फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया। सुबह 9 बजे यह यात्रा सुरक्षा के साथ जालंधर से अंबाला शहर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने ढोल बजाकर स्वागत किया और चरण पादुकाओं के साथ पहुंचे संस्थान सीईओ गौरक्ष गडिलकर का भी स्वागत किया। श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट शिरडी महाराष्ट्र के सोशल मीडिया सदस्य कार्तिक आहुजा ने बताया कि एक दिसंबर को शिरडी साईं बाबा की चरण पादुकाओं की यात्रा दिल्ली से चली थी और यह चंडीगढ़ से होते हुए जालंधर पहुंची थी। सोमवार को अंबाला शहर में पहुंची। इसके बाद कुरुक्षेत्र में भी कार्यक्रम हुआ। उन्होंने बताया कि शहर में सेक्टर-8 से 31 दिसंबर को रथयात्रा निकाली जाएगी। यह रथयात्रा सेक्टर-8 से मानव चौक से होते हुए निकाली जाएगी और 1 जनवरी को कर्ण पैलेस में साईं संध्या होगी। संवाद

शहर में जग्गी सिटी सेंटर पर शिरडी साईं बाबा की चरण पादुकाओं का पहुंचने पर स्वागत करते हुए श्रद्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें