अंबाला। दीपावली व छठ पर्व पर बढ़ने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर रहा है। इसी कड़ी में रेलवे ने सहरसा-सरहिंद के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला किया है। ये जानकारी अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 05565 सहरसा से 14 नवंबर से 26 दिसंबर तक प्रत्येक वीरवार को चलेगी। ट्रेन शाम 7.30 बजे चलकर अगले दिन रात 11.15 बजे अंबाला कैंट और रात 12.05 बजे सरहिंद पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05566 सरहिंद से 16 नवंबर से 28 दिसंबर तक चलेगी। ट्रेन रात दो बजे चलकर तीन बजे अंबाला कैंट और अगले दिन सुबह 9.45 बजे सहरसा पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन दोनों दिशाओं में सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगरिया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, दरभंगा, कामतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौला, नरकटियागंज, बाघा, गोरखपुर, सीतापुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर, अंबाला कैंट व राजपुरा रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।