फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहीदी पर्व को समर्पित होंगे साप्ताहिक समागम

विज्ञापन
अंबाला ​स्थित गुरुद्वारा श्री पोठोहार साहिब में समागम के दौरान संगत को सम्मा​नित करते टीपी सिंह
विज्ञापन
अंबाला। गुरुद्वारा धन पोठोहार साहिब में छठे गुरु श्री हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान जत्थों ने संगत को गुरबाणी कीर्तन से निहाल किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब में सुखमणि साहिब के पाठों की लड़ी का समापन किया गया। भाई सुखदेव सिंह और कुलवंत सिंह के कीर्तनी जत्थे ने गुरबाणी से संगत को निहाल किया। इस दौरान गुरुद्वारा मंजी साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई सतनाम सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
उन्होंने संगत को श्री हरगोबिंद साहिब जी महाराज के जीवन बारे विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा सोसायटी के प्रधान एवं पूर्व एचएसजीएमसी सदस्य टीपी सिंह, चेयरमैन मनजीत सिंह बब्बू, सदस्य गुरतेज सिंह, हरभजन सिंह, जगजीत सिंह, जसविंदर सिंह आदि मौजूद रहे। कीर्तनी जत्थों को सिरोपा भेंट कर व अन्य को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारों में होंगे समागम
टीपी सिंह ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी पर्व को बड़े स्तर पर मनाने के लिए एचएसजीएमसी और संगत के सहयोग से कार्यक्रमों की लड़ी शुरू की है। इसके तहत हर सप्ताह शनिवार या रविवार को अंबाला शहर के एक गुरुद्वारा साहिब में समागम आयोजित किए जाएंगे। जो संगत अपने क्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब में साप्ताहिक समागम कराना चाहती है तो वह गुरुद्वारा मंजी साहिब के मुख्य ग्रंथी सतनाम सिंह से संपर्क कर सकता है।
51 श्री अखंड पाठ साहिब व 350 सहज पाठ
गुरुद्वारा शीश गंज साहिब से जल्दी ही 51 श्री अखंड पाठ साहिब जी के पाठों की लड़ी आरंभ की जाएगी। 350 सहज पाठ की सेवा भी की जाएगी। इसके लिए 18 जून को गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में पोथियां वितरित की जाएंगी। जो कोई भी सहज पाठ की सेवा में हिस्सा डालना चाहता है तो वह 18 जून को गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में पहुंचकर पोथियां प्राप्त कर सकता है। इसके साथ गुरुद्वारा मंजी साहिब, लखनौर साहिब, बादशाही बाग साहिब, पंजोखरा साहिब, अंबाला छावनी के गुरुद्वारा साहिब में बड़े नगर कीर्तन और दीवान समागम सजाए जाएंगे।

अंबाला स्थित गुरुद्वारा श्री पोठोहार साहिब में समागम के दौरान संगत को सम्मानित करते टीपी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें