कुरुक्षेत्र। साइबर पुलिस ने साइबर ठगों का राज खोला है कि शादी-ब्याह के सीजन में साइबर ठग दूल्हा-दुल्हन के मेहमान बन रहे हैं। साइबर ठग व्हाट्सएप पर चमचमाता शादी का ई-कार्ड भेजते हैं, जिसके नीचे पूरे क्रिएटीव भाषा में लिखा होता है कि आइए आशीर्वाद दें, रंग-बिरंगे फूल, मीठी शहनाई की धुन... या फिर कुछ और जिससे आप उस निमंत्रण को खोलने के लिए उतावले हो सको। जैसे ही आप निमंत्रण पर क्लिक करते हो आपके फोन का रिमोट ठगों के हाथ में चला जाता है।
ये कोई आम न्योता नहीं, बल्कि ऐपीके वायरस का खतरनाक तोहफा होता है। इसके बाद फोन हैक, बैंक अकाउंट खाली और आपकी मेहनत की कमाई ठगों की जेब में होती है।
इससे बचने के लिए पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि साइबर ठग डिजिटल माध्यमों से जुड़े हर व्यक्ति को निशाना बना रहे हैं, चाहे वह सोशल मीडिया हो या इंटरनेट बैंकिंग। बदलते समय के साथ ठगों ने अपने तरीके बदल लिए हैं। ठग अब शादियों के सीजन में व्हाट्सएप पर निमंत्रण कार्ड भेजते हैं। लिंक पर क्लिक करने पर एपीके फाइल डाउनलोड होती है, जिससे फोन का पूरा नियंत्रण ठगों के हाथ चला जाता है। इसके बाद बैंक खाते खाली कर दिए जाते हैं। ठग कभी पेंशन स्कीम का लालच देते हैं, तो कभी फर्जी लोन ऐप्स या बिना ऑर्डर पार्सल भेजकर धोखाधड़ी करते हैं। वर्तमान में व्हाट्सएप पर शादी निमंत्रण के रूप में लिंक भेजकर पीड़ितों को ठगने का नया तरीका अपनाया जा रहा है।अग्रवाल ने सलाह दी कि अनजान स्रोतों से प्राप्त फोटो या लिंक पर क्लिक न करें। बैंकिंग ऐप्स को सुरक्षित लॉक रखें और निजी जानकारी साझा करने से बचें। साइबर जालसाजी से बचाव का सर्वोत्तम उपाय जागरूकता है। यदि ठगी हो जाए, तो तत्काल नेशनल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। समय पर शिकायत से मेहनत की कमाई बचाई जा सकती है और धन वापस प्राप्त हो सकता है।
पुलिस के दो कर्मचारी हुए पदोन्नत, एसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई
कुरुक्षेत्र। पुलिस महकमे ने दो कर्मचारियों को मेहनत और समर्पण का फल देते हुए पदोन्नत किया है। उप निरीक्षक बलविंदर सिंह अब निरीक्षक तथा सहायक उप निरीक्षक सोम प्रकाश उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने दोनों को स्टार लगाकर शुभकामनाएं दीं।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के आदेशों की पालना में यह पदोन्नति की गई। दोनों कर्मचारी सिपाही के रूप में विभाग में भर्ती हुए थे। जिला पुलिस में ईमानदारी, लगन और मेहनत से ड्यूटी निभाते हुए उन्होंने अपनी सेवाएं दीं।
पदोन्नति समारोह में एसपी अग्रवाल ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं। पद की गरिमा बनाए रखते हुए और अधिक मेहनत, ईमानदारी एवं निष्ठा से कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने दोनों को उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में इस पदोन्नति से कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। यह अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनेगा।
नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने गांवों में ग्रामीणों को किया जागरूक
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले को नशामुक्त बनाने के ग्राम प्रहरी नोडल अधिकारी उप निरीक्षक राजेश कुमार की टीम ने गुरुवार को थाना सदर पिहोवा क्षेत्र के गांव गुमथला गढ़ू, डेरा गुमथला गढ़ू, भेरिया, खेड़ी शीशगरां और फुलगढ़ में पहुंचकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया।
टीम ने आमजन से संवाद कर नशा मुक्ति का संदेश दिया। उप निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से नशे पर नियंत्रण संभव है। नशा करने या बेचने वालों की सूचना थाने में दें, सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रहेगा।ग्रामीणों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। युवाओं व बच्चों से अपील की कि पढ़ाई और खेलों में ध्यान देकर परिवार, प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। टीम ने नशे से संबंधित सूचना टोल फ्री 1933 पर दें। किसी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या आपात स्थिति में डायल-112 पर संपर्क करें।
कुरुक्षेत्र। पदोन्नत हुए कर्मचारियों को स्टार लगाते हुए एसपी नीतीश अग्रवाल। प्रवक्ता