फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वेबहेलरिस पोर्टल ठप, लोग परेशान

विज्ञापन
अंबाला छावनी तहसील में वेब हेलरिस पोर्टल के चलने इंतजार करते लोग।
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के उपमंडल कार्यालय स्थित तहसील में वेब हेलरिस पोर्टल के बंद हाेने और कछुआ गति से चलने को लेकर नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने डीआईओ को पत्र लिखकर पोर्टल को पहले की तरह चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि करीब 20 दिन हो गए हैं लोगों को परेशान होते हुए, लोगों की रजिस्ट्री, जमाबंदी और इंतकाल से संबंधित काम नहीं हो रहे हैं। इसके चलते लोग सुबह से लेकर शाम तक अपने अपने काम करवाने के लिए घंटों इंतजार करते रहते हैं। वहीं, सोमवार को भी यही स्थिति दिखाई दी। तहसील में अधिकांश समय वेब हेलरिस पोर्टल बंद रहा। इससे काम काज छोड़कर आए लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। शाम को एक घंटा पोर्टल चलने के बाद पूरा दिन में सिर्फ चार रजिस्ट्री की गई। यहां तक कि जमाबंदी, इंतकाल भी नहीं हो सके।

चार बार पहले आ चुका है
धन्योडा निवासी जितेंद्र ने बताया कि सोमवार की सुबह दस बजे वह तहसील में फर्द निकलवाने के लिए आया था, लेकिन तीन बजने वाले है और अभी तक पोर्टल ही नहीं चल रहा है।
विज्ञापन

चार घंटे तक होते रहे परेशान
आनंद नगर निवासी पितांबर ने बताया कि उन्होंने बेटे के नाम रजिस्ट्री करवानी है। इसके वह सुबह 11 बजे पत्नी के साथ तहसील में आए लेकिन आने के बाद पता चला कि पोर्टल में दिक्कत आ रही है इसके बाद से वह दोनों पोर्टल चलने का इंतजार करते रहे।
पांच घंटे तक करता रहा इंतजार
दलीपगढ़ निवासी संजय ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है और उसने अपने पिता के नाम से रजिस्ट्री अपने नाम करवानी है। इसके लिए वह पांच घंटे से तहसील में पोर्टल चलने का इंतजार कर रहे हैं।
वर्जन

सोमवार को सुबह से पोर्टल बंद था, जिसके कारण तहसील में अधिकतर काम प्रभावित हो रहा है। शाम को एक घंटा पोर्टल चलने के बाद चार रजिस्ट्री की गई। वहीं डीआईओ को पत्र लिखकर पोर्टल को पहले की तरह चलाने की मांग भी की गई है
विज्ञापन


सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।

अंबाला छावनी तहसील में वेब हेलरिस पोर्टल के चलने इंतजार करते लोग।

अंबाला छावनी तहसील में वेब हेलरिस पोर्टल के चलने इंतजार करते लोग।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें