फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खुश्क रहेगा मौसम, अभी रातें रहेंगी ठंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मार्च माह के पहले सप्ताह में प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश अंबाला में हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। वीरवार सुबह आसमान में बादल छाने के साथ तेज हवाओं ने सर्दी का अहसास कराया लेकिन सुबह 11 बजे के बाद मौसम साफ हो गया। धूप निकलने से दिन का तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा। मार्च माह में पहली बार अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार 7 से 9 मार्च के दौरान मौसम साफ व खुश्क रहने व हल्की गति से हवाएं चलने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने और रात्रि का तापमान में गिरने की संभावना है।
विज्ञापन

उधर अंबाला में एक से सात मार्च तक सामान्य बारिश 9.3 मिलीमीटर होनी थी मगर इस बार यह बारिश 43.4 मिलीमीटर हुई, जोकि सामान्य से 367 प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश भर की बात करें तो अंबाला में सभी 22 जिलों के मुकाबले मार्च माह के पहले सप्ताह में सबसे ज्यादा बारिश हुई।
विज्ञापन

इसी तरह भिवानी में 2 एमएम, चरखी-दादरी में 26 एमएम, फरीदाबाद में 11.7 एमएम, गुरुग्राम में 3.1 एमएम, हिसार में 1.3 एमएम, झज्जर में 17.6 एमएम, जींद में 1.2 एमएम, कैथल में 33.2 एमएम, करनाल में 34.3 एमएम, कुरुक्षेत्र में 34 एमएम, महेंद्रगढ़ में 43 एमएम, मेवात में शून्य एमएम, पलवल में 7.1 एमएम, पंचकूला में 8.3 एमएम, पानीपत में 17.4 एमएम, रेवाड़ी में 17.3 एमएम, रोहतक में 0.1 एमएम, सिरसा में 20.7 एमएम, सोनीपत में 2 एमएम, यमुनानगर में 7.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें