फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: होली पर नौ विशेष ट्रेनों के संचालन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर नौ विशेष ट्रेनों के संचालन की तैयारी
विज्ञापन

रेलवे ने जारी की समय सारिणी, जल्द सिस्टम भी होगा अपडेट
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। होली पर्व को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के संचालन को लेकर कवायद शुरू कर दी है। उत्तर रेलवे की तरफ से इस संबंध में स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी को जारी किया गया है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि अलग-अलग मार्गाें पर नौ ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसमें नई दिल्ली-शहीद कैप्टन तुषार महाजन, नई दिल्ली-कटरा, दिल्ली-वाराणसी, कटरा-वारणसी, सहारनपुर-अंबाला, दिल्ली-पानीपत, वाराणसी-लखनऊ, नई दिल्ली-आगरा कैंट, दिल्ली-टुंडला स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 04033 का संचालन 22 से 29 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को होगा। नई दिल्ली से ट्रेन रात 11.45 बजे रवाना होकर देर रात 2.35 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन सुबह 11.10 बजे शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04034 का संचालन 23 से 30 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को होगा। शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन से ट्रेन रात 8.55 बजे रवाना होकर सुबह पांच बजे अंबाला कैंट और 9.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। बीच रास्ते 22 कोच वाली यह ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट और जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन

नई दिल्ली-कटरा
ट्रेन नंबर 04075 का संचालन 24 से 31 मार्च तक प्रत्येक बुधवार व रविवार को होगा। नई दिल्ली से ट्रेन रात 11.45 बजे रवाना होकर देर रात 2.35 बजे अंबाला कैंट और 11.40 बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04076 का संचालन 25 मार्च से एक अप्रैल तक प्रत्येक वीरवार व सोमवार को होगा। कटरा से ट्रेन रात 8.25 बजे रवाना होकर सुबह पांच बजे अंबाला कैंट और 9.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी व शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
कटरा-वाराणसी
ट्रेन नंबर 01654 का संचालन 24 से 31 मार्च तक प्रत्येक रविवार को किया जाएगा। कटरा से ट्रेन रात 11.35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.50 बजे अंबाला कैंट और रात 11.55 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01655 का संचालन 26 मार्च से 2 अप्रैल तक प्रत्येक मंगलवार को होगा। ट्रेन बीच रास्ते शहीद कैप्टन तुषार महाजन, जम्मूतवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आलमनगर, लखनऊ, रायबरेली व मां बहला देवी धाम रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
विज्ञापन

सहारनपुर-अंबाला
ट्रेन नंबर 04921- 22 का संचालन 21 से 24 मार्च तक रोजाना होगा। ट्रेन सहारनपुर से सुबह 4.40 बजे रवाना होकर 6.45 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन अंबाला कैंट से रात 8.20 बजे रवाना होकर 10.30 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन पिलखनी, सरसावा, कलानौर, जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, दराजपुर, मुस्तफाबाद, बराड़ा, तंदवाल, केसरी व दुखेड़ी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें