मंगलवार की सुबह हो रही बूंदाबांदी के बीच भीगते हुए स्कूल जाती छात्राएं, यह दृश्य अंबाला छावनी क
अंबाला सिटी। दो दिन से हो रही बारिश से उमसभरी गर्मी से निजात मिली है। जहां सोमवार-मंगलवार रात में बारिश रिकॉर्ड की गई वहीं मंगलवार सुबह भी हल्की बारिश हुई। साथ ही दिनभर बादल छाए रहने से मौसम में ठंडक रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार-मंगलवार रात में 20.0 मिलीमीटर और मंगलवार सुबह से शाम तक एक मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। सुबह बारिश होने से स्कूली बच्चों को भी जाने में परेशानी रही।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 12 से 15 अगस्त के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने और दिन के तापमान में हल्का बदलाव बने रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने 15 अगस्त तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बारिश होने से लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं सड़कों में गड्ढे बनने से वाहन चालकों को परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।