फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल में हर युवा को बनाएंगे हुनरमंद : सीएम

विज्ञापन
गांव कड़ासन में आयोजित कार्यक्रम में हवन आहुति देते सीएम नायब सिंह सैनी। सूचना विभाग
विज्ञापन
शहजादपुर (अंबाला)। कड़ासन गांव में स्वामी विवेकानंद उत्थान समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और हवन में पूर्ण आहुति डाली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलते हुए युवाओं के सपने को साकार कर रही है। हमारी सरकार ने युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां देने का काम किया है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक राज्य का हर युवा हुनरमंद बने और वित्तीय रूप से समृद्ध हो। इसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कई योजनाएं बनाकर कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। इस मौके पर स्वामी विवेकानंद उत्थान समिति के अध्यक्ष और एडवोकेट जसबीर सिंह, कुलदीप, शिवचरण, पूर्व सरपंच कड़ासन गुलशन कुमार व समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नशे से दूर रहने का युवाओं से किया आह्वान

सीएम नायब सिंह सैनी ने देश व प्रदेशवासियों को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व की बधाई दी। सीएम ने स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं, इसलिए उनकी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन


काफिला रुकवाकर मुख्यमंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस दौरान रास्ते में काफिला रुकवाकर ग्रामीणों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को भी सुना। इस दौरान बिजली से जुड़ी शिकायत पर मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को समस्या के निवारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपने बीच पाकर बुजुर्ग प्रफुल्लित नजर आए और मुख्यमंत्री ने भी बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें