फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अवैध रूप से चल रहे उम्मीद फाउंडेशन सेंटर संचालक नामजद, रेस्क्यू किए चार उपचाराधीन

Sat, 30 Aug 2025 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साहा। साहा में पकड़े गए अवैध उम्मीद फाउंडेशन सेंटर संचालक अवतार पर साहा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मुकेश की शिकायत पर हुई। आरोपी अवतार सिंह पर साहा थाना पुलिस ने आपराधिक षडयंत्र की धारा 61 व धोखाधड़ी की धारा 318(2) व मेंटल हेल्थकेयर एक्ट 2017 के तहत कार्रवाई की। उधर, इस सेंटर से 31 युवकों का पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया था। इसमें से 27 युवकों को उनके परिजनों को सौंप दिया था। जबकि चार युवक अभी भी कैंट के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने साहा के उम्मीद फाउंडेशन सेंटर का 27 अगस्त को औचक निरीक्षण किया था। संचालक नशा मुक्ति केंद्र चलाने का लाइसेंस नहीं दिखा पाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें