अमरपुरी में घर में जमीन के नीचे से निकल रहे पानी को निकालते राजकुमार। स्वयं
अंबाला। जिला में रुक रुककर हो रही बारिश के कारण छावनी के बीडी फ्लोर मील स्थित बैंक कॉलोनी, सत्संग विहार और नन्हेडा की मुख्य सड़क पर जलभराव हो गया। इन काॅलोनियों में पानी निकासी न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा अमरपुरी निवासी राजकुमार ने बताया कि घर नीचा होने के कारण कमरों में जमीन से पानी निकल रहा है। पानी निकालने के लिए टुल्लू पंप लगाया हुआ है, इसके अलावा वह घर से वाइपर की सहायता से भी पानी निकाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी बारिश के दिनों में जमीन से पानी निकलता है तो पैरों में छाले हो जाते हैं। यह पानी लगातार पांच दिन तक निकलता रहता है। कई बार लगातार मोटर चलानी पड़ती है जिसके कारण बिजली का बिल भी ज्यादा आता है।
अमरपुरी में घर में जमीन के नीचे से निकल रहे पानी को निकालते राजकुमार। स्वयं